फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बस्ती में मिला भटनी की छात्रा का शव

बस्ती में मिला भटनी की छात्रा का शव

Tue, 23 Apr 2019 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
बस्ती में मिला भटनी की छात्रा का शव
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
भटनी। घर से कॉलेज के लिए निकली भटनी निवासी इंजीनियरिंग की छात्रा का शव मंगलवार सुबह बभनान स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। पिता के मोबाइल पर बेटी की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवारवाले बभनान पहुंच पुलिस से घटना की जानकारी ली है। पुलिस की मानें तो छात्रा स्टेशन पर पानी लेने उतरी थी, तभी ट्रेन चल दी। चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान वह फिसलकर ट्रैक पर आ गई। हालांकि परिवार वालों ने इस पर आपत्ति जताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के भरहेचौरा चंदौली छावनी गांव निवासी रमेश सिंह की बेटी गरिमा सिंह (22) लखनऊ के आईटी कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह किसी काम से रविवार को घर आई थी। सोमवार रात कृषक एक्सप्रेस से वह लखनऊ जाने के लिए निकली। मंगलवार सुबह परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ था। कुछ देर बाद अचानक मोबाइल खुलने पर पिता रमेश सिंह ने पुन: फोन किया तो जीआरपी जवानों ने मौत होने की बात बताई। व्हाट्सएप पर फोटो देखकर पिता ने शव की शिनाख्त की। बेटी के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवारीजन बभनान पहुंचे। गरिमा के चाचा संतोष सिंह ने बताया कि जीआरपी द्वारा ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की बात कही जा रही है, जो संदिग्ध लग रहा है। रात में ट्रेन से उतर स्टेशन से पानी लेने की बात हजम नहीं हो रही है। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed