फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पेट्रोल पंप मालिक से 1.35 लाख की लूट

पेट्रोल पंप मालिक से 1.35 लाख की लूट

Mon, 25 Mar 2019 09:43 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मालिक से 1.35 लाख की लूट
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
देवरिया। एक पेट्रोल पंप मालिक को बदमाशों ने मारपीट कर 1.35 लाख रुपये लूट लिया। घटना शनिवार की रात भीखमपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पेट्रोल पंप मालिक ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार की रात को कुछ बदमाश भीखमपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुुंचे। उस दौरान पेट्रोल पंप मालिक डॉ. पंकज सिंह मौजूद थे। कार्यालय का दरवाजा तोड़ते हुए बदमाश अंदर पहुंच गए और डॉ. पंकज को धक्का देकर गिरा दिया। चोट लगने से वह कुछ देर के लिए मूर्छित हो गए। इसी दौरान बदमाशों ने कैश काउंटर में रखे 1.35 हजार रुपये लूट लिया और भाग गए। बाहर खड़े दो सेल्समैन बदमाशों के डर से कुछ नहीं बोले। सोमवार को डॉ. पंकज सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर लूट का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक ने मारपीट कर 1.35 लाख रुपये लूट होने की तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed