फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पॉकेट से रकम निकाल कर भागा उचक्का

पॉकेट से रकम निकाल कर भागा उचक्का

Mon, 11 Feb 2019 11:53 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
पॉकेट से रकम निकाल कर भागा उचक्का
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
देवरिया। रुपये निकालकर बैंक से बाहर जा रहे एक ठेकेदार की जेब से दो लाख रुपये निकालकर उचक्का भाग निकला। मामला सोमवार की दोपहर एसबीआई की भीखमपुर रोड शाखा का है। सूचना पर सीओ सिटी और कोतवाल मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे में सारा वाकया कैद है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के नौतन गांव के रहने वाले उपेंद्र शाही रेलवे में ठेकेदारी करते हैं। सोमवार की दोपहर में वह किसी काम के लिए दो लाख रुपये निकालने एसबीआई की भीखमपुर रोड शाखा में पहुंचे। रुपये निकालकर वह पॉकेट में रखकर बैंक से बाहर जाने लगे। इसी दौरान एक चोर ने उनके पॉकेट में रखा दो लाख रुपये निकाल कर भाग गया। बैंक के बाहर निकलने पर उपेंद्र को जानकारी हुई तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी वरुण मिश्र और शहर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद मौके पर पहुंच गए। दोनों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें एक उचक्का पॉकेट से रुपये निकालकर भागते हुए दिख रहा है। पीड़ित उपेंद्र शाही ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी वरुण मिश्र का कहना है कि ठेकेदार के पॉकेट से रुपये निकालते हुए उचक्का सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed