{"_id":"5c547b47bdec22739c3fdf14","slug":"201549040455-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान का ताला तोड़कर चोरी
खुखुंदू पईलहां टोले का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पईलहां टोले में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने आलमारी में रखा जेवरात उड़ा दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज छानबीन कर रही है।
पईलहां निवासी रवींद्र राय अपने पुत्र चंदन और बहू सुमन देवी के साथ दिल्ली रहते हैं। शुक्रवार की सुबह बहू को लेकर गांव पहुंचे। बहू सुमन देवी कमरे का ताला खोलने गई तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। अंदर रखी आलमारी और संदूक का भी ताला टूटा हुआ था। यह देख वह आवक रह गई। आलमारी के लॉकर में रखा 10 अदद सोना, चांदी के जेवरात गायब थे, इसकी कीमत तकरीबन दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। ससुर रवींद्र राय ने तहरीर दी है। प्रभारी एसओ मनोज यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।