{"_id":"5c169f06bdec225a1f27c569","slug":"201544986374-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में चली गई मासूम की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल-खेल में चली गई मासूम की जान
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल-खेल में चली गई मासूम की जान
आलमारी से सामान उतारते समय गर्दन में बंधा गमछा कसने से गई जान
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बड़कागांव दुबे की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। आलमारी से सामान उतारते समय गले में गमछा फंसने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र के बड़कागांव दुबे गांव की है। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने देर शाम छोटी गंडक नदी के किनारे मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्राम बड़कागांव दुबे निवासी रामाश्रय वर्मा का छोटा पुत्र पवन (4) घर के अंदर खेल रहा था। वह गले में गमछा लपेटे हुआ था। खेल-खेल में वह घर के अंदर बोरे के ऊपर रखी अटैची पर चढ़कर आलमारी के ऊपर से कोई सामान उतारने लगा। इसी बीच वजन पाकर अटैची नीचे गिर गई और गले में लपेटे हुआ उसका गमछा आलमारी की कुंडी में फंस गया। इससे वह गमछा सहित झूल गया। थोड़ी देर बाद परिजन उसे ढूंढते हुए अंदर गए तो वह गले में गमछा लपेटे लटका हुआ मिला। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे तत्काल भाटपाररानी पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।