फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   इसारू में ग्रिल तोड़कर लाखों की चोरी

इसारू में ग्रिल तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 12 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
इसारू में ग्रिल तोड़कर लाखों की चोरी
फोटो समाचार...
विज्ञापन

----------

खिड़की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे चोरों ने नकदी-जेवरात उड़ाए
- एक सप्ताह के अंदर इसारू गांव में चोरी की तीसरी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
भागलपुर। मईल थाना के इशारू गांव में चोरों ने एक मकान की खिड़की का ग्रिल तोड़कर लाखों के जेवरात व नकद लेकर चंपत हो गए। घर में सो रहीं महिलाओं को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मईल थाना क्षेत्र के इसारू गांव में दिग्विजय पांडेय के घर रात में चोर खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में रखा बक्सा, अटैची तोड़ कर एक हजार नकद और करीब साढ़े चार लाख के जेवरात समेट ले गए। अहम बात यह है कि चोर अटैची में रखा सोने का नकली हार वहीं छोड़ गए। सुबह महिलाएं सफाई करने गई तो कमरा देख कर रोने लगीं। अटैची घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिली। घर में 20 वर्षीय आकाश पांडेय को छोड़कर कोई पुरुष सदस्य घर पर नहीं था। तीन भाइयों में सबसे बड़े दिग्विजय पांडेय गुजरात में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। दूसरे भाई अरुण भोपाल में, तीसरे भाई वरुण पांडेय का परिवार गुजरात में रहता है। उनका भी जेवरात उसी कमरे में था। मौके पर पहुंचे एसओ सुदेश शर्मा ने बताया कि अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। गांव के प्रधान सत्येंद्र पांडेय ने शुक्रवार से 10 नौजवानों को पहरा के लिए तैयार किया है। जो रात 11 बजे से दो बजे तक पहरा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed