फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चिकित्सक पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज, हिरासत में

चिकित्सक पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज, हिरासत में

Thu, 17 May 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज, हिरासत में
Rape, Gangrape, Acid Attack
देवरिया। अस्पताल पर काम करने वाली महिला कर्मचारी ने निजी चिकित्सक पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार की शाम रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने निजी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया है। चिकित्सक का उमानगर मोहल्ले में क्लिनिक है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर के उमानगर मोहल्ले में क्लिनिक है। शहर की रहने वाली एक युवती यहां काम करती थी। युवती का कहना है कि आए दिन चिकित्सक उसके साथ छेड़छाड़ करता रहता था। मना करने पर धमकी देता था। यही नहीं, पानी में नशीला पदार्थ डालकर उसे पिलाता था। इससे आजिज आकर उसने कुछ दिन पूर्व यहां काम छोड़ दिया और गोरखपुर में रहने लगी। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को चिकित्सक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जानकारी होने एसपी उत्तरी गणेश साहा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पूछताछ की। प्रभारी कोतवाल श्यामबिहारी का कहना है कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed