फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बंदियों के पास से मिले मोबाइल मामले में दर्ज हुए बयान

बंदियों के पास से मिले मोबाइल मामले में दर्ज हुए बयान

Fri, 06 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बंदियों के पास से मिले मोबाइल मामले में दर्ज हुए बयान
demo pic
देवरिया। डीआईजी जेल शुक्रवार की शाम जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके पहुंचते ही जेल में खलबली मच गई। डीआईजी ने जेल में बंदियों के पास मिलने वाले मोबाइल और अवैध सामान के मामले में बंदियों के बयान दर्ज किए। साथ ही बंदियों के बैरकों और कार्यालय के रिकार्ड की जांच की।
विज्ञापन

फरवरी माह में जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने कारागार में गहन चेकिंग कराई थी। इस दौरान चार दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद हुए थे। इसकी भनक जिला प्रशासन को लगी तो डीएम और एसपी ने अचानक जिला कारागार में छापेमारी की। इसमें एक बंदी के पास से मोबाइल और पूर्व सांसद के कमरे से डायरी समेत कई संदिग्ध सामान बरामद हुए थे। डीएम ने मोबाइल और सामान मिलने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने जेल प्रशासन को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। साथ ही इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी थी। इस पर डीआईजी जेल याग्वेंद्र शुक्ल को मोबाइल और संदिग्ध सामान मिलने की जांच सौंपी गई थी। डीआईजी जेल शुक्रवार को जिला कारागार पहुंच कर उन बंदियों का बयान लिया, जिनके पास से मोबाइल और अन्य संदिग्ध सामान मिला था। अधिकारी ने बंदियों से मोबाइल के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से भी इसके बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed