फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   उचक्के ने महिला को थाने मे ही ठगा

उचक्के ने महिला को थाने मे ही ठगा

Sun, 01 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
उचक्के ने महिला को थाने मे ही ठगा
रामपुर कारखाना (देवरिया)। थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव की रहने वाली सवारी देवी शनिवार की देर शाम को बेटी और पुत्र के साथ दुर्गा प्रतिमा का दर्शन करने के लिए जा रही थी। इसी बीच मनबढ़ युवकों ने उनके ऊपर अबीर फेंक दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। महिला रविवार को तहरीर लेकर थाने पहुंची, जहां एक युवक ने महिला से थाने आने का कारण पूछा। महिला की मुकदमा दर्ज कराने की बात पर वह तहरीर लेकर थाना परिसर के अंदर पेड़ के नीचे बैठाकर कार्यालय में चला गया। कुछ समय बाद वह मुकदमा दर्ज कराने की एवज में 500 रुपये मांगा। इसके बाद वह वापस नहीं आया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद महिला ने ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों से पूछा तो उन्होंने इस नाम के किसी सिपाही के न होने की बात की। इसके बाद महिला को खुद के ठगे जाने का एहसास हुआ। एसओ प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि महिला से थाने में उचक्के द्वारा रुपये और मोबाइल लेने के बारे में जानकारी नहीं है। अभी थाने से बाहर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed