फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   30 गांव के लोग तीन दिन से अंधेरे में

30 गांव के लोग तीन दिन से अंधेरे में

Sun, 27 Aug 2017 06:28 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
30 गांव के लोग तीन दिन से अंधेरे में
भाटपाररानी (देवरिया) । विकास खंड बनकटा के 30 गांव के लोग विद्युत आपूर्ति के अभाव में तीन दिन से अंधेरे में रह रहे हैं। उन्हें विद्युत उपकेंद्र भाटपाररानी से सप्लाई जाती है। शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लोग अब विवश होकर विद्युत उपकेंद्र का घेराव करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

11 हजार बोल्टेज का तार रघुनाथपुर के पास बाधित होने से विकास खंड बनकटा अंतर्गत रघुनाथपुर, गोरया, सोहनपुर, जैतपुरा, सिकरहटा, छेरिहा, बनकटा, प्रतापछापर, जंजीरहा, बलुवन, जेजीरहा आदि 30 गांव की बिजली तीन दिनों से गायब है। इसके पहले महीनों से यहां के लोग लो-वोल्टेज की मार झेेल रहे थे। हजारों की संख्या में लोग इस समय अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत जेई से लेकर विभागीय अधिकारी तक कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बाबत जेई ने बताया कि रघुनाथपुर के पास 11 हजार वोल्टेज का विद्युत तार गिर गया है। इससे दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed