{"_id":"5946b2124f1c1bca648b45c1","slug":"201497805330-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी की दुकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी की दुकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट (देवरिया)। लार नगर में एक लकड़ी की दुकान में रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपट निकलता देख दुकानदार के घर वालों को इसकी जानकारी हुई। इससे घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आगलगी की घटना में दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगया जा रहा है।
लार नगर के लक्खु मोड़ स्थित अजय विश्वकर्मा की लकड़ी की दुकान है। दुकान के उपर बने मकान में दुकानदार का परिवार रहता है। शनिवार की रात शार्ट सर्किट से दुकान में आग पकड़ लिया। दुकान से आग की लपट निकलता देख इसकी जानकारी हुई तो, घर वालों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार की माने तो आग में कीमती लकड़ी और फर्नीचर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया है।