{"_id":"5d092c298ebc3e48bb2d2015","slug":"2-doctors-hot-talk-in-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच रिपोर्ट को लेकर सीएचसी में भिड़े डॉक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जांच रिपोर्ट को लेकर सीएचसी में भिड़े डॉक्टर
Tue, 18 Jun 2019 11:53 PM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद ओपीडी छोड़कर गए डॉक्टर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सीएचसी पर मंगलवार को कमीशन का खेल तब उजागर हो गया जब दो डॉक्टर आपस में भिड़ गए। विवाद अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट को लेकर हुआ। एक डॉक्टर की रिपोर्ट को फर्जी बताने पर आरबीएसके का एक चिकित्सक भड़क गया। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई। हंगामा बढ़ते देखकर चिकित्साधिकारी ओपीडी छोड़कर चले गए।
सीएचसी पर दवा और जांच में कमीशन का खेल जमकर चल रहा है। यहां बाहर की दवा और जांच लिखकर डॉक्टर कमीशन ले रहे हैं। वह मरीज को जांच की पर्ची के साथ अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पते की पर्ची भी थमा रहे हैं। दो दिन पहले डीएम ने जांच के दौरान बाहर की दवा लिखी पर्ची मिलने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को यह खेल तब उजागर हो गया, जब दो चिकित्सक रिपोर्ट की वैधता को लेकर हंगामे पर उतर गए। सूत्रों की मानें तो मरीज डॉक्टर के लिखे केंद्र की बजाए किसी दूसरे केंद्र से अल्ट्रासाउंड कराकर रिपोर्ट ले आया। डॉक्टर ने रिपोर्ट को फर्जी बता दिया। इस पर वहां मौजूद राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) का एक चिकित्सक उनसे उलझ गया। दोनों में जमकर कहासुनी होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। इंचार्ज अधीक्षक ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। इस बाबत अधीक्षक डॉ. एसके राव ने कहा कि किसी बात को लेकर दोनों चिकित्सकों में बहस हो गई। मामला घर का है, सुलझा लिया जाएगा।