फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 died in accident000

दो मोटरसाइकिलें भिड़ीं, सवार दो युवकों की मौत

Sun, 14 Apr 2019 12:00 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 14 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
2 died in accident000
घटनास्थल पर जुटे लोग। - फोटो : amar ujala
भाटपाररानी/बनकटा। ब्लॉक मुख्यालय के समीप बनकटा मार्ग पर शनिवार की शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों की मौत हो गई। दोनों सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट से उनकी जान गई। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भठवां तिवारी निवासी शिवशंकर कुशवाहा (35) शनिवार की दोपहर में अपनी बहन के घर बौलिया पांडेय आए थे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह बाइक से लौट रहे थे। बनकटा ब्लॉक मुख्यालय के समीप शिवशंकर की बाइक विपरीत दिशा से आ रहे थानाक्षेत्र के दासनरहियां निवासी रमेश पटेल (28) की बाइक से टकरा गई। आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। सिर पर गंभीर चोट से शिवशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी रमेश पटेल को आसपास के लोग बनकटा पीएचसी ले गए, जहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। दोनों मोटरसाइकिलें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही रमेश के परिजन बनकटा पीएचसी पहुंच गए। पत्नी अंजली गश खाकर गिर र्गइं। मां सुशीला और बच्चे हनी, विवेक और खुशी के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। दूसरी ओर भाई शिवशंकर की दुर्घटना में मौत की सूचना पर पहुंची बहन दहाड़ें मारकर रो रही थी। घरवालों ने बताया कि शिवशंकर पानी पीने के लिए भी नहीं रुका। भांजों को भेंट स्वरूप कुछ रुपये देकर अपने घर के लिए निकल गया। अभी थोड़ी दूर ही पहुंचा था कि बाइक की सामने से टक्कर में मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे ने छीन ली रिंकू की खुशियां
रिंकू की शादी शिवशंकर के बड़े भाई हरिश्चंद्र से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति की मौत के बाद करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व नाते-रिश्तेदारों के प्रयास से रिंकू की शादी देवर शिवशंकर से हुई। उनके तीन बच्चे भी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है नियति के क्रूर हाथों से दूसरी बार सुहागन बनी रिंकू का सुहाग हादसे में छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed