{"_id":"5cbf47d4bdec2213e43a6e08","slug":"191556039636-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
marital rape
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी (देवरिया)। खामपार थानाक्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार देर शाम की है। आरोपी युवक भी उसी गांव का है। मंगलवार की सुबह बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंचे माता-पिता ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने कहा है कि सोमवार की देर शाम को गांव का ही एक युवक खोंप से भूसा निकालने के लिए बच्ची को बुलाया। बच्ची के पहुंचने पर उसने जबरन दुष्कर्म किया। बच्ची वहीं बेहोश हो गई। बाद में माता-पिता बच्ची को खोजते हुए पहुंचे और उसे देखकर बदहवास हो गए। परिवारवाले प्राइवेट चिकित्सक के वहां ले जाकर उसका इलाज कराए। होश में आने पर बच्ची ने आपबीती बताई। पीड़ित परिवारवालों ने इसकी सूचना रात में ही डायल-100 पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार को माता-पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी युवक फरार हो गया है। केस दर्ज किया जाएगा।