{"_id":"5cb22f73bdec221425447d87","slug":"191555181427-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ो बाइकों में भिड़ंत, सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ो बाइकों में भिड़ंत, सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
दो मोटरसाइकिलें भिड़ीं, सवार दो युवकों की मौत
बनकटा ब्लॉक मुख्यालय के समीप आमने-सामने हुई टक्कर
दोनों ने नहीं पहना था हेलमेट, सिर में गंभीर चोट से गई जान
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी/बनकटा। ब्लॉक मुख्यालय के समीप बनकटा मार्ग पर शनिवार की शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों की मौत हो गई। दोनों सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट से उनकी जान गई। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भठवां तिवारी निवासी शिवशंकर कुशवाहा (35) शनिवार की दोपहर में अपनी बहन के घर बौलिया पांडेय आए थे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह बाइक से लौट रहे थे। बनकटा ब्लॉक मुख्यालय के समीप शिवशंकर की बाइक विपरीत दिशा से आ रहे थानाक्षेत्र के दासनरहियां निवासी रमेश पटेल (28) की बाइक से टकरा गई। आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। सिर पर गंभीर चोट से शिवशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी रमेश पटेल को आसपास के लोग बनकटा पीएचसी ले गए, जहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। दोनों मोटरसाइकिलें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही रमेश के परिजन बनकटा पीएचसी पहुंच गए। पत्नी अंजली गश खाकर गिर र्गइं। मां सुशीला और बच्चे हनी, विवेक और खुशी के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। दूसरी ओर भाई शिवशंकर की दुर्घटना में मौत की सूचना पर पहुंची बहन दहाड़ें मारकर रो रही थी। घरवालों ने बताया कि शिवशंकर पानी पीने के लिए भी नहीं रुका। भांजों को भेंट स्वरूप कुछ रुपये देकर अपने घर के लिए निकल गया। अभी थोड़ी दूर ही पहुंचा था कि बाइक की सामने से टक्कर में मौत हो गई।
हादसे ने छीन ली रिंकू की खुशियां
रिंकू की शादी शिवशंकर के बड़े भाई हरिश्चंद्र से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति की मौत के बाद करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व नाते-रिश्तेदारों के प्रयास से रिंकू की शादी देवर शिवशंकर से हुई। उनके तीन बच्चे भी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है नियति के क्रूर हाथों से दूसरी बार सुहागन बनी रिंकू का सुहाग हादसे में छिन गया।