फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आग से रिहायशी झोपड़ी जलकर राख

आग से रिहायशी झोपड़ी जलकर राख

Wed, 20 Mar 2019 06:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
आग से रिहायशी झोपड़ी जलकर राख
फोटो समाचार...
विज्ञापन

-बीस हजार रुपये नकदी, जेवर सहित सारा सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। स्थानीय गांव के फरदहां बारी टोले में बुधवार की दोपहर को एक मजदूर के रिहायशी झोपड़ी में लगी आग से उसमें रखा बीस हजार रुपये नगदी सहित सारा समान जलकर राख हो गया।स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।आगजनी के बाद परिवार खुले आसमान तले रहने को विवश हैं।खुखुंदू गांव के फरदहां बारी टोला निवासी मनोज गोड़ रोज की तरह बुधवार को भी काम पर निकल गया।उसकी पत्नी लाली देवी भी काम करने गई थी।बच्चे गांव में खेल रहे थे।दोपहर को अचानक मनोज के झोपड़ी में आग पकड़ लिया।धुआं उठता देख लोग मौके पर पहुंचे।तबतक झोपड़ी धूधू कर जलने लगी।घटना की सूचना पर पति पत्नी घर पहुंचे।पत्नी लाली देवी के मुताबिक समूह से20 हजार रुपये कर्ज लेकर किसी काम के लिए रखी थी।इसके अलावा घर में रखा सोने चांदी का पांच अदद जेवर, बेड, गेहूं, चावल, कपड़ा, बर्तन सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।मनोज पत्नी और पांच बच्चों को लेकर असमान तले रहने को विवश है। घटना के बाद परिवार के सामने दुखों का पहाड़ खड़ा हो गया है। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने सर्वे किया।

...इनसेट...
अग्नि पीड़ित परिवार को इंस्पेक्टर ने सहायता दिया
खुखुंदू। जैसे ही आगजनी की खबर इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव को लगी, कुछ ही देर में वह पीड़ित परिवार मनोज के घर अपने वाहन से पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने अग्नि पीड़ित परिवार को तीन हजार रुपये नकद, 50 किलोग्राम चावल, 40 किलोग्राम आटा, 15किलोग्राम अरहर की दाल, 25 किलोग्राम आलू, 25 किलोग्राम प्याज, चीनी, नमक सहित अन्य खाद्य सामग्री भेट किया। इंस्पेक्टर के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। गांववालों का कहना है कि पहली बार पुलिस को अग्नि पीड़ित परिवार को सहायता करते देखा जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम प्रधान पति संदेश यादव ने एक हजार रुपये तथा नरौलीभीखम के पूर्व प्रधान रबुल करीम ने दो हजार रुपए सहायता राशि प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed