{"_id":"5c5dbc50bdec2213dd6db736","slug":"191549646928-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों के अपहरण में पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहनों के अपहरण में पांच के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहनों के अपहरण में पांच के खिलाफ केस दर्ज
एसपी के निर्देश पर देर शाम रामपुर कारखाना पुलिस ने की कार्रवाई
छोटी बहन भी मुक्त कराई गई, अपहर्ताओं की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। हेतिमपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनों के अपहरण के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम केस दर्ज किया है। छोटी बहन को भी पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से मुक्त करा दिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी है।
हेतिमपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के अनुसार सात जनवरी की रात एक युवक ने छोटी बहन को फोन कर घर के बाहर बुलाया। उसे घर से निकलते देखकर बड़ी बहन भी उसके पीछे गई। बाहर खड़े युवक ने अपने चार साथियों की मदद से दोनों का अपहरण कर लिया। उन्हें ले जाकर कुशीनगर के एक मकान में रखा गया। किसी तरह अपहर्ताओं चंगुल से भाग कर बुधवार को घर आई युवती ने परिवार को घटना की जानकारी दी। बड़ी बहन ने बताया कि उसे और छोटी बहन को अलग-अलग रखा गया था वे दोनों बहनों को बेचने की फिराक में थे। गुरुवार को पिता के साथ एसपी ऑफिस पहुंच पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने शुक्रवार को हुमैद, फैज, हारिस, जावेद, सज्जाद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दूसरी किशोरी को बरामद कर लिया है। एसओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।