{"_id":"5c169f03bdec225b5f161aeb","slug":"191544986371-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर लिए गए हत्यारोपी ने बरामद कराया चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमांड पर लिए गए हत्यारोपी ने बरामद कराया चाकू
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूप की हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद
रिमांड पर लिए गए हत्यारोपी खुर्शीद की निशानदेही पर बरामद हुआ चाकू
कोर्ट ने हत्यारोपी खुर्शीद को सात घंटे की रिमांड दी थी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बस मालिक अनूप राय की हत्या के आरोपी खुर्शीद उर्फ खुशहाल मंसूर ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को गांव के पास नहर से बरामद कराया। कोर्ट ने हत्यारोपी को रविवार को सात घंटे की रिमांड पर विवेचक को दिया था। निर्धारित समय में पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया।
अनूप राय की हत्या का आरोपी भीमपुर निवासी खुर्शीद उर्फ खुशहाल मंसूर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने कोर्ट से उसे रिमांड पर देने की अर्जी दी थी। कोर्ट ने रविवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सात घंटे की रिमांड दी थी। विवेचक शशांक शेखर राय ने रविवार की सुबह खुर्शीद को रिमांड पर ले लिया। उसने बताया कि हत्या के बाद उसने चाकू गांव के पास नहर किनारे फेंक दिया है। हत्यारोपी के बताए स्थान पर पुलिस उसे लेकर पहुंची। वहां पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया। शाम पांच बजे उसे न्यायालय में पेश कर दिया। विवेचक शशांक शेखर राय ने बताया कि हत्यारोपी खुर्शीद ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करा दिया है। उसे वापस जेल भेज दिया गया है।