{"_id":"5aa6b3864f1c1bbe758b50df","slug":"191520874374-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्म दाह करने रेलवे ट्रैक पर पहुंचे प्रेमी युगल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्म दाह करने रेलवे ट्रैक पर पहुंचे प्रेमी युगल
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
railway track
भटनी। शादी में बाधक बने घर वालों से तंग आकर प्रेमी युगल ने सोमवार को ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि गांव वालों की सक्रियता से दोनों की जान बच गई। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं। सूचना के बावजूद देर शाम तक दोनों के परिजन थाने पर नहीं पहुंचे थे।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती और भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं लेकिन सजातीय नहीं होने के कारण घर वाले आपत्ति कर रहे हैं। इससे नाराज होकर दोनों चार दिन पहले अपने-अपने घर से लापता हो गए। सोमवार को दोपहर बाद करीब 2.20 बजे उसका गांव के सामने रेलवे लाइन पर पहुंचे। दोनों ने यहां भटनी से छपरा की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की। यह देख वहां मौजूद उसका गांव के लोगों ने सक्रियता और साहस दिखाया और रेलवे ट्रैक से दोनों को धक्का देकर हटाया। पूछने पर दोनों ने ग्रामीणों को अपनी कहानी सुनाई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लाई और घर वालों को फोन कर बुलाया। इस बाबत एसओ जयशंकर पांडेय ने बताया कि प्रेमी युगल जान देने का प्रयास कर रहे थे। हिरासत में लिया गया है। घर वालों को बुलाया गया है।