फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस ने तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया

Mon, 05 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया
हथियारो का तस्करी करने वाले पुलिस के हत्थे चढे एसपी ने किया पर्दाफाश। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पुलिस ने तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा दिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चार पिस्टल और एक तमंचा मिला। इसमें एक तस्कर को एक साल पूर्व आजमगढ़ एसटीएफ ने कारबाइन के साथ गिरफ्तार किया था। तस्करों ने कुछ साथियों का नाम बताया है, उनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

असलहा तस्करों की सूचना पर स्वाट टीम और रुद्रपुर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के पिपरा कछार में दबिश दी। मौके से रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबिनापुर गांव निवासी साहब दयाल यादव, मऊ जिले के मधुबन थानाक्षेत्र के मालनापुर गांव निवासी लाल बहादुर यादव और एकौना थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी रामनयन राय को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उनके पास से चार पिस्टल और एक तमंचा, दो कारतूस मिला। एसपी राकेश शंकर ने पत्रकारों से बताया कि तीनों बदमाश असलहा की तस्करी करते हैं। इनका नेटवर्क देवरिया के अलावा मऊ, गाजीपुर, बलिया और गोरखपुर तक फैला है। अवैध असलहा की तस्करी की सूचना काफी दिनों से पुलिस को मिल रही थी लेकिन सटीक लोकेशन नहीं मिलने के कारण तस्कर पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों ने कुछ साथियों का नाम बताया है। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। साहब दयाल यादव शातिर बदमाश है। आजमगढ़ पुलिस ने अवैध कारबाइन के साथ उसे गिरफ्तार किया था। जेल से निकलने के बाद साहब दयाल का नेटवर्क सक्रिय हो गया। तस्करों को गिरफ्तार करने वालों में रुद्रपुर कोतवाल छोटेलाल, सदर कोतवाली के एसएसआई भीष्मपाल सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अनिल यादव, सिपाही राहुल सिंह, विमलेश सिंह, सुधीर मिश्रा, प्रद्युम्न जायसवाल, अरुण खरवार, प्रशांत शर्मा, धनंजय श्रीवास्तव, मेराज खान, फतेह बहादुर, सुरेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed