फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   खड़े टेंपो में कार ने मारी टक्कर महिला समेत दो लोगों की मौत

खड़े टेंपो में कार ने मारी टक्कर महिला समेत दो लोगों की मौत

Sun, 10 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खड़े टेंपो में कार ने मारी टक्कर महिला समेत दो लोगों की मौत
जिला अस्पताल पर नुरालम के मौत की सूचना पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। नवलपुर चौराहे पर सवारी उतार रहे टेंपो में पीछे से कार ने ठोकर मार दी। इसमें एक महिला समेत दो लोगों मौत हो गई। वही आठ लोग घायल हुए है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटना रविवार की रात 8.30 बजे के करीब की है।
विज्ञापन

सलेमपुर से सवारी भर कर टेंपो चालक नवलपुर रवाना हुआ। नवलपुर चौराहे पर टेंपो खड़ी करके सवारी उतार रहा था। इस बीच पीछे से आ रही कार ने टेंपो में ठोकर मार दी। जोरदार आवाज सुन कर आसपास के लोग सहम गए। मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ घायल करहा रहे थे। दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए थे। टेंपो और कार में फंसे लोग चिल्ला रहे थे। मौके पर निजामाबाद निवासी नूर आलम की मौत हो गई। जबकि मैनावती ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों में मोहम्मद ताहिल, मन्नू पटवा, दिनेश प्रसाद, मुस्तफा, चमन आरा खातून, शमी और अब्दुल को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सलेमपुर सीएचसी पहुंचवाया। वही जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी हुई वैसे ही लोगों का सीएचसी पर आना जाना शुरू हो गया। रोने-चिल्लाने की आवाज से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों का जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही शमी की गंभीर स्थिति देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली विजय सिंह गौर ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed