फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बालिका गृह से गायब चार लड़कियों का पता लगाने में जुटी एसआईटी

बालिका गृह से गायब चार लड़कियों का पता लगाने में जुटी एसआईटी

Sun, 02 Sep 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 02 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
बालिका गृह से गायब चार लड़कियों का पता लगाने में जुटी एसआईटी
डेमो - फोटो : डेमो
देवरिया। बालगृह बालिका कांड की जांच कर रही एसआईटी रविवार को भी पूरे दिन पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में डटी रही। पत्रावलियों की पड़ताल की और संस्था के दो कर्मचारियों से पूछताछ की। अब भी एसआईटी बालिका गृह से लापता हुई चार लड़कियों के बारे में तफ्तीश कर रही है। टीम उन चारों लड़कियों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। उधर, टीम में शामिल आईपीएस प्रकरण से जुड़े जरूरी कागजात लेकर शनिवार की रात ही लखनऊ रवाना हो गईं। टीम के तीन सदस्य अभी जिले में ही डटे हैं।
विज्ञापन

बालिका गृह में कार्य करने वाली दो महिला कर्मचारियों से एसआईटी ने रविवार को पूछताछ की। इसमें एक महिला ने संस्था की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी के बेटे की भूमिका पर सवाल उठाते हुए बालिका गृह के संचालन में उसकी अहम भूमिका बताई। चार घंटे तक दोनों कर्मचारियों से टीम के अलग-अलग सदस्यों ने बंद कमरे में पूछताछ की। बालिका गृह से संदिग्ध हाल में लापता हुई चार लड़कियों के फोटो महिला कर्मचारियों को दिखाकर उनके बारे में जानकारी ली गई। इस पर एक कर्मचारी ने लापता एक लड़की के रिश्तेदार का पता बताया।
विज्ञापन

बालिका गृह से चार लड़कियों के भागने की पत्रावली हाथ लगने के बाद से एसआईटी इन्हीं लड़कियों की तलाश में है। गिरिजा त्रिपाठी के मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए उनके करीबियों पर भी एसआईटी की नजर है। जरूरत पड़ने पर टीम इन लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। इसके पूर्व अब तक टीम संस्था के आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों से बारी-बारी से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed