फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चार मामालों में कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस

चार मामालों में कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 09 Sep 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
चार मामालों में कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस
देवरिया। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुसिल ने चार मामलों में केस दर्ज किया है। ये सभी मामले अलग-अलग थानाक्षेत्र से संबंधित हैं। इन मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के छितरूआ गांव के हीरालाल को 28 अगस्त को पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसने न्यायालय से गुहार लगाया था। न्यायालय के आदेश पर रामलक्षन, धनौती, शिवनंदन, सोनम और ज्ञानती के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामपुर कारखाना के सौरेजी मनी गांव के दिनेश गुप्ता ने आरोप लगाया था कि पकड़ी बुजुर्ग गांव के सोनू सिंह की टीसी फर्जी है। जब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रामकेवल, मुन्ना और पवित्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। रामपुर अवस्थी के सितारा खातून के तहरीर पर लार के करौता के जैनुद्दीन मुख्तार और दो अन्य पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाली अंबेडकरनगर संकट मोचन मंदिर की विमला श्रीवास्तव ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि पडरौना के मिल्की गांव की गीतांजली, सुधा, रजनीश और रीता ने घर में घुसकर मारा पीटा और सामान लूट लिया। कोर्ट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed