39 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
बरहज। सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र में कच्ची शराब के ठिकानों पर आबकारी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामारी की। 39 लीटर कच्ची शराब के साथ दो धंधेबाज पकड़े गए। दो अन्य धंधेबाजों को पुलिस ने चिह्नित किया है। आबकारी इंस्पेक्टर अवधेश, एसआई हीरामन गोंड़ के नेतृत्व में गठित टीम सुबह करीब साढ़े सात बजे दियारा पहुंची। पुलिस को देख धंधेबाज भागने लगे। धंधेबाज संजय निषाद को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोच लिया, जबकि उसका साथी रितेश भाग निकला। दूसरी ओर टीम ने कपरवार के उग्रसेन पुल के नीचे से मुन्ना साहनी को 19 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। टीम में यशवंत सिंह, अमित सिंह, कोहनूर आलम आदि शामिल रहे।