{"_id":"5cb60c3ebdec223c99276b92","slug":"171555434558-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा में पकड़ा गया टिकट बिचौलिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौरीचौरा में पकड़ा गया टिकट बिचौलिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सतर्कता टीम और आरपीएफ गोरखपुर ने पकड़ा
- तत्काल टिकट मिला, रेलवे अधिनियम में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गोरखपुर रेलवे की सतर्कता टीम और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से छापामारी कर चौरीचौरा के डुमरी खुर्द से एक टिकट बिचौलिए को पकड़ लिया। उसके पास कुछ तत्काल टिकट मिला। देर शाम को आरपीएफ देवरिया ने रेलवे अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया।
रेलवे की सतर्कता टीम को शिकायत मिली थी कि चौरीचौरा के डुमरी खुर्द गांव निवासी मनीष कुमार विश्वकर्मा चौराहे पर फर्जी ढंग से टिकट निकालकर बेंचता है। मंगलवार की सुबह 11 बजे सतर्कता टीम और आरपीएफ गोरखपुर डुमरी खुर्द चौराहे पर पहुंची। यहां से कुछ तत्काल टिकट के साथ मनीष को पकड़ लिया गया। सतर्कता टीम ने आरपीएफ देवरिया पहुंचकर रेलवे अधिनियम में केस दर्ज कराया। इस बाबत आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय ने बताया कि फर्जी आईडी से टिकट बनाने वाले बिचौलिए को पकड़ लिया गया है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाइ की जा रही है।
---
रंगदारी मांगने वाले बदमाश पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
देवरिया। तरकुलवा पुलिस ने बीयर के लाइसेंसी दुकानदार से रंगदारी मांगने वाले हिस्ट्रीशीटर कमलेश्वर सिंह उर्फ अप्पू सिंह के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को बदमाश कमलेश्वर सिंह उर्फ अप्पू ने गढांमपुर के बीयर की दुकान के लाइसेंसी व पूर्व छात्रनेता वेद प्रकाश जायसवाल से रंगदारी मांगा था। जब एसओ तरकुलवा ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वेद प्रकाश ने एसपी से शिकायत की। एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। अब तरकुलवा पुलिस ने उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इस बाबत तरकुलवा एसओ जितेंद्र तिवारी ने बताया कि बदमाश कमलेश्वर पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। उसकी तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।