फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के एसपी

इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के एसपी

Fri, 01 Feb 2019 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के एसपी
बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के एसपी
विज्ञापन


शुक्रवार को परेड में एसपी ने लगाई फटकार
जिले में सात इनामी बदमाश चल रहे हैं फरार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से एसपी नाराज हैं। शुक्रवार की सुबह की परेड में उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। हिदायत दी कि जल्द से जल्द सभी इनामी बदमाश जेल की सलाखों में होने चाहिए।

जिले में सात इनामी बदमाश फरार चल रहे हैं। 14 अक्तूबर 2017 को सदर कोतवाली के सरौरा में हुए तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे अजीत उर्फ गोल्डन और अमित उर्फ सन्नी पर 10-10 हजार रुपये, पिछले साल 16 मार्च को हुए अमित मिश्र हत्याकांड में फरार चल रहे अखिलेश पांडेय पर 25 हजार रुपये, 23 नवंबर की रात हुई बस मालिक अनूप राय की हत्या में फरार अश्वनी राय पर 25 हजार रुपये और इसी साल सराफ से हुए लूटकांड में मृत्युंजय सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। लार थानाक्षेत्र के धरहरा गांव निवासी हत्यारोपी संवरू पर 10 हजार रुपये और कोर्ट परिसर से फरार बंदी जयराम गोंड निवासी छोटका गांव, भाटपाररानी पर 25 हजार रुपये का इनाम है। इनाम घोषित होने के बाद इतनी ही संख्या में बदमाशों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया या पुलिस और एसटीएफ के हाथ लग चुके हैं। एक को छोड़कर सभी इनामी बदमाश सदर कोतवाली थाना से संबंधित हैं। शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइंस की परेड में एसपी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। एसपी एन. कोलांचि ने बताया कि फरार चल रहे इनामी बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed