{"_id":"5c3626b2bdec2256d571912e","slug":"171547052722-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार छात्रों ने मिलकर ट्रक चालक को लूटा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार छात्रों ने मिलकर ट्रक चालक को लूटा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के हत्थे चढे तीन लूटरे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर के बेलडाड़ मोड़ के पास चार छात्रों ने मिलकर ट्रक चालक को लूट लिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घेरेबंदी कर तीन छात्रों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। उनके पास से दो बाइक, लूटा गए 900 रुपये बरामद हुए। डायल-100 के सिपाही की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।
एटा जिले के बहादुरपुर थानाक्षेत्र के बलावन गांव निवासी अवनीश पुत्र विजेंद्र सिंह ट्रक चालक है। मंगलवार की रात को वह बेलडाड़ मोड़ के पास ट्रक खड़ा कर दिया। चालक अवनीश खलासी के साथ मिलकर भोजन बना रहा था। इसी बीच दो बाइक सवार चार मनबढ़ पहुंचे। चारों ने मिलकर चालक की पिटाई की और उसका 1200 रुपये लूट कर फरार हो गए। चालक ने डायल-100 पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गश्त कर रही पीआरवी 1449 मौके पर पहुंच गई। डायल-100 के वाहन चालक दुर्गेश चौरसिया और सिपाही जनार्दन सिंह ने घेराबंदी कर तीन लुटेरे छात्रों को पकड़ लिया। उनका एक साथी चंदन शुक्ल पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए छात्रों की पहचान शिवांश मणि त्रिपाठी पुत्र अवनीश मणि त्रिपाठी, सचिन त्रिपाठी पुत्र जनार्दन त्रिपाठी निवासीगण रामनाथ देवरिया, विकास शुक्ल पुत्र विंदेश्वर मूल निवासी पुरैना शुक्ल मदनपुर, हालमुकाम रामनाथ देवरिया के रूप में हुई। हेड कांस्टेबल जनार्दन सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने चारों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया। उनके पास से लूट के नौ सौ रुपये और दो बाइक मिली। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि ट्रक चालक से लूट करने वाले तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से लूट किया गया नौ सौ रुपये और दो बाइक बरामद किया गया है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है।
इनसेट में-
लुटेरों में एक जनप्रतिनिधि के मीडिया प्रभारी का बेटा भी
देवरिया। शहर के बेलडाड़ मोड़ पर ट्रक चालक से लूट के मामले में पकड़ा गया एक आरोपी एक जनप्रतिनिधि के मीडिया प्रभारी का बेटा है। उसे छुड़ाने के लिए जिले के सत्ताधारी दल के नेताओं ने पुलिस पर दबाव बनाया लेकिन सफल नहीं हो सके। एसपी एन. कोलांचि के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
इनसेट में-
लखनऊ में बीकॉम की पढ़ाई करता है शिवांश
देवरिया। ट्रक चालक से लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया शिवांश मणि त्रिपाठी इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद लखनऊ में बीकॉम की पढ़ाई करता है। सचिन त्रिपाठी एक निजी विद्यालय में 11वीं का छात्र है। विकास शुक्ल शहर में रहकर आईटीआई की पढ़ाई करता है। शहर से सटे एक गांव में आईटीआई कॉलेज का वह छात्र है। फरार हुआ चंदन शुक्ल भी पढ़ाई करता है।