फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी गुथी,परिजनों ने की जांच की मांग

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी गुथी,परिजनों ने की जांच की मांग

Mon, 17 Dec 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी गुथी,परिजनों ने की जांच की मांग
फॉलोअप...
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी गुत्थी, जांच की मांग
रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी में युवक का शव मिलने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी में मिले युवक के शव के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। पुलिस ट्रेन हादसा और हत्या की पहेली में उलझी हुई है। अब उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, बरेली से पहुंचे मृतक के पिता ने एसपी से न्यायिक जांच कराने की मांग की है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।

भटनी के 116 नंबर रेलवे गेट से पश्चिम ट्रैक के पास झाड़ियों में शनिवार को एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी। पुलिस को शव के पास से शराब की खाली बोतल और खून लगी एक ईंट मिली है। पुलिस प्रथमदृष्टया ट्रेन हादसे का मामला मान रही है। उधर, मृतक के पिता ज्ञान सिंह ने बताया कि बरेली में उनका बेटा विनोद (31) बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान चलाता था। दो दिन पूर्व किसी काम से अपने मूल गांव बिहार के गोपालगंज के लिए निकला था। उन्होंने एसपी से इसकी न्यायिक जांच कराने की मांग की है। इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed