फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कपड़े पर कचरा फेक बैग लेकर भाग गए उचक्के

कपड़े पर कचरा फेक बैग लेकर भाग गए उचक्के

Sat, 20 Jan 2018 10:46 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
कपड़े पर कचरा फेक बैग लेकर भाग गए उचक्के
demo pic
देवरिया। शहर के तिलक रोड में शनिवार की दोपहर उचक्कों ने एक निजी दूर संचार कंपनी के एजेंट के कपड़े पर कीचड़ फेक कर बैग उड़ा ले गए। युवक ने उचक्कों का कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन पकड़ने में सफल नहीं हो सका। बैग में 30 हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे थे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के गौरा गांव के रहने वाले सत्यदेव गुप्ता एक निजी दूर संचार कंपनी में एजेंट का काम करते हैं। मालवीय रोड में कंपनी का कार्यालय है। सत्यदेव दुकानों में सिमकार्ड और रिचार्ज कार्ड देेता था। शुक्रवार को उसने रिचार्ज के रुपये अपने पास रखे थे। सत्यदेव ने बताया कि दोपहर में वह तिलक रोड में जा रहा था। पीछे से दो युवक आए और कीचड़ फेंक दिए। बैग रखकर वह कीचड़ साफ कर रहा था कि युवक उसका बैग लेकर भागने लगे। यह देख उसने उचक्कों का पीछा किया, लेकिन वह भाग गए। बताया कि बैग में 30 हजार रुपये, मोबाइल और जरूरी कागजात रखे हुए थे। सत्यदेव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी कोतवाल श्रवण यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed