{"_id":"5a22dd094f1c1bc5758b6934","slug":"171512234249-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी के देवर समेत छह पर हत्या के प्रयास का केस 19-25-04","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रत्याशी के देवर समेत छह पर हत्या के प्रयास का केस 19-25-04
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। चुनावी रंजिश में निवर्तमान चेयरमैन राधिका देवी के बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। घायल की पत्नी की तहरीर पर चेयरमैन प्रत्याशी के देवर, भाजपा नेता और पूर्व प्रधान समेत पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच थानों की पुलिस फोर्स के साथ सीओ ने रात भर दबिश डाली। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर किया है।
भाजपा ने पिछले चुनाव में हियुवा से जीतीं राधिका देवी की बहू शिवकुमारी देवी को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा के टिकट की उम्मीद लगाए भगवान मद्धेशिया ने अपनी भाभी को भासपा के टिकट से चेयरमैन का चुनाव लड़ा दिया। इससे दोनों पक्षों में तनातनी थी। भगवान मद्धेशिया भाजपा नेता पुरुषोत्तम नारायण के यहां वोट मांगने गए वही पर भाजपा प्रत्याशी के पति सतीश वर्मा से विवाद हो गया था। आरोप है कि शुक्रवार रात भाजपा प्रत्याशी के जेठ संतोष वर्मा गुदरी बाजार गए थे। वह पान की दुकान पर खड़े थे। इस बीच भासपा प्रत्याशी के देवर भगवान मद्धेशिया, राजू मद्धेशिया, पुरुषोत्तम नारायण, आदि ने लाठी-डंडे से संतोष को पीट दिया। पुलिस ने भासपा नेता पुरुषोत्तम नारायण को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर प्रभातेष श्रीवास्तव ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।