{"_id":"59b425084f1c1bf07f8b57fb","slug":"171504978184-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी से अपहरण का आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कस्टडी से अपहरण का आरोपी फरार
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
भटनी। भरहें चौरा गांव से एक बालक का अपहरण करने का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। पुलिस पूरी रात उसे तलाशती रही। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। इससे लोग पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
भरहें चौरा गांव निवासी तिलक प्रजापति का दस वर्षीय बेटा रामकेश्वर गुरुवार की शाम गांव के चौराहे से गायब हो गया। परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसको लेकर तारकेश्वर की मां ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। लेकिन पुलिस को चकमा देकर देर रात को आरोपी युवक थाने से फरार हो गया। यह जानकारी होते ही पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस रातभर युवक की तलाश करती रही लेकिन वह उनके हाथ नहीं लगा। इस घटना से क्षेत्र में पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बाबत एसओ विजय नारायण ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
बैठक में लाठीचार्ज की निंदा
सलेमपुर। लार डाक बंगला परिसर में शनिवार को छात्र नेताओं की बैठक हुई। इसमें गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं पर हुई लाठीचार्ज की निंदा की गई। इस दौरान शाहू विशाल गुप्त, करन यादव, प्रमोद यादव, शांतनु यादव, सोनू गुप्ता, आशुतोष यादव, भानू कुशवाहा, राजन सिंह, रवि यादव आदि मौजूद रहे।