17 नामजद और 20 अज्ञात पर लूट का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों की समस्या को लेकर एडीओ पंचायत को बंधक बनाना प्रदर्शनकारियों की महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में सत्रह नामजद और बीस अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के इस कार्रवाई से प्रदर्शनकारियों में खलबली मची हुई है।
महिला मोर्चा की नेता प्रेम शीला के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए लोग सोमवार को ब्लॉक पर पहुंचे। बीडीओ के नहीं होने पर प्रदर्शनकारियों ने एडीओ पंचायत रमेश चन्द्र तिवारी को बंधक बना लिया और सरकारी अभिलेख फाड़ दिया।
एडीओ पंचायत का आरोप है कि इस दौरान लोगों ने बदसलूकी किया और मेरे गले से सोने का चेन और पन्द्रह हजार रुपये नगदी लूट लिया।
मंगलवार को थाने पहुंचे बीडीओ और एडीओ पंचायत ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
पुलिस इस मामले में एडीओ पंचायत की तहरीर पर प्रदर्शन में शामिल मोनू तिवारी, बबलू यादव, प्रेमशीला, राजविंद देवी, हीरामती, सबिता, जानकी, इंदू देवी, कृष्णावती, राजावती, श्यामपति देवी, उमा देवी, विद्यापति, सुमित्रा, ज्ञांति, कमलावती, ज्योति समेत बीस अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर लूट, बलवा, सरकारी अभिलेख फाड़ने का केस दर्ज किया है।
इस बाबत एसओ राजेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।