फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   17 injured in fighting

दूल्हे के दोस्त के बाल काटे, चटकीं लाठियां, 17 घायल

Mon, 17 Jun 2019 12:05 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
17 injured in fighting
मारपीट के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : amar ujala
भटनी/घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के रायबारी गांव में ऑर्केस्ट्रा पर नाचने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने दूल्हे के दोस्त का सोते समय बाल काट दिया। शोर मचाने पर लोगों ने तीनों युवकों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 17 लोग घायल हुए हैं। मामला दो समुदायों का होने से तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रायबारी गांव के गायघाट टोला निवासी सुरेंद्र यादव के घर बेहराडाबर गांव से शनिवार की रात बरात आई थी। बरात में ऑर्केस्ट्रा देखने पड़ोसी चौरियां गांव के तीन युवक पहुंचे। स्टेज पर नाचने के दौरान युवकों का बरातियों में विवाद हो गया। आधी रात को दूल्हे के एक दोस्त का सोते समय किसी ने बाल काट दिया। संयोग से उसी दौरान उसकी नींद खुल गई। शोर मचाने पर लोगों ने चौरियां से आए तीनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बुजुर्गों के बीच-बचाव के बाद युवक अपने घर लौट गए। रविवार की सुबह बरात जाने के बाद युवकों के परिजन चौरियां निवासी व घराती-बराती पक्ष के रिश्तेदार राधेश्याम यादव के घर उलाहना लेकर पहुंचे। बातचीत के दौरान मामले ने इस कदर तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों से लाठियां निकल गईं। एक पक्ष से सिद्धेश्वर यादव (27), राधेश्याम यादव (25), कैलाश यादव (45), रमेश यादव (28), सुनीता देवी (30), किरण (32), प्रियंका (18) और दूसरे पक्ष से नसरुल्लाह (58), अजहर (17), मेराजुद्दीन (24), सेराज (23), वसीम (12), सरवर (35), सागरा बानो (52), मरजीना खातून (18), हसीना (40) को चोटें आईं। दो समुदायों में विवाद की सूचना पाकर भटनी व खामपार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। किसी तरह स्थिति को संभालते हुए सभी घायलों को पीएचसी पर कराया। यहां उपचार के बाद दोनों ओर से थाने में लूट, छेड़खानी, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में तहरीर दी गई है। इस बाबत एसओ भटनी अश्वनी राय ने बताया कि दोनों पक्षों से 20 लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिलाओं समेत बीस लोगों पर केस दर्ज
भटनी। चौरियां गांव में हुए दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने महिलाओं समेत बीस लोगों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। गांव में तनाव को देखते हुए छह सिपाहियों की तैनाती की गई। वहीं, शाम को भाटपाररानी के एसडीएम और सीओ ने गांव पहुंच घटना की जानकारी ली। एसओ अश्वनी राय ने बताया कि किसी को कानून व्यवस्था तोड़ने का अधिकार नहीं दिया जाएगा। बीस लोगों पर कार्रवाई की गई। जरूरत पड़ने पर और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अॅार्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर मारपीट, बाइक फूंकी

बरहज। क्षेत्र के बरसात गांव में आई बरात में ऑर्केस्ट्रा पर फरमाइशी गीत को लेकर मारपीट हो गई। अफरा-तफरी के बीच शरारती तत्वों ने विवाद में एक बाइक फूंक दी। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आईं हैं।  दो घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। 

बरसात गांव के रहने वाले प्रेमशंकर पांडेय के पुत्री की शादी के लिए महुईं पांडेय गांव से शनिवार को बरात आई थी। द्वारपूजा कीरस्म के बाद बरात में ऑकेस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग भी जुटे थे। गीत-संगीत के दौरान अमांव गांव के कुछ युवकों ने एक गीत की फरमाइश की। तभी उनमें से कुछ युवक नाचने के बहाने मंच पर चढ़कर नर्तकियों से बदसलूकी करने लगे। इसका विरोध करने पर मारपीट होने लगी। इससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। शरारती तत्वों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। मारपीट के दौरान तमंचा लहराने का भी आरोप है। मारपीट में बरसात गांव के रहने वाले रामसिंह (30), महुई पांडेय के रामकिशुन मिश्र और उसके पुत्र राजकुमार मिश्र (23) को चोर्टें आइं। सूचना पाकर यूपी-100 की टीम मौके पर पहुंची। तब तक उपद्रवी फरार हो गए थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि 100 नंबर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed