{"_id":"5ca0fb1bbdec22146230936d","slug":"161554053915-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के छत से गिरे कबाड़ी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के छत से गिरे कबाड़ी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की छत से गिरे कबाड़ी की मौत
रामगुलाम टोला मोहल्ले का रहने वाला था मटर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। स्कूल की छत पर से गिरने से एक कबाड़ी की मौत हो गई। उसे एक शख्स जिला अस्पताल पहुंचाकर भाग गया। शाम को पहुंचे परिवारवालों ने उसकी पहचान की। कबाड़ी की मौत से परिवारवालों में कोहराम मच गया।
रामगुलाम टोला मोहल्ला निवासी मटर (45) कबाड़ खरीदता और बेचता था। रविवार की सुबह वह घर से ठेला लेकर कबाड़ खरीदने निकला। बताया जा रहा है कि वह खरजरवां मोहल्ले के एक स्कूल में कबाड़ खरीदने गया था। वहां छत से पैर फिसलने के कारण नीचे गिर गया। परसिया उर्फ खरजवा गांव निवासी बबलू पटेल उसे लेकर जिला अस्पताल आया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बबलू उसका नाम, पता नहीं बता पाया। कबाड़ी की मौत की जानकारी होते ही वह भाग गया। जिला अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शाम को परिवारवाले उसे खोजते हुए मोर्चरी पहुंचे और उसकी पहचान की। परिवारवालों ने बताया कि वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि छत से गिरकर कबाड़ी की मौत हुई है। परिवारवालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
बेहोशी की हालत में युवक भर्ती
देवरिया। कुछ लोगों ने बेहोशी की हालत में 25 वर्षीय एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम तक उसको होश नहीं आया था। बताया जा रहा है कि बांस देवरिया मोहल्ले में वह कहीं गिरा हुआ था। जिला अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है।