फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पोलीथीन को लेकर छापा, 5

पोलीथीन को लेकर छापा, 5

Thu, 19 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पोलीथीन को लेकर छापा, 5
फोटो समाचार...
विज्ञापन

-----------------
दुकानों से जब्त हुई पॉलिथीन, ठोंका जुर्माना
- एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने लार से 27 किलो पॉलिथीन किया जब्त
- दुकानदारों में मचा रहा हड़कंप, दुकानें बंद कर गायब हो गए दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे दुकानदारों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रही। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर प्रशासन ने भारी मात्रा में पॉलिथीन जब्त कर दुकानदारों पर जुुर्माना ठोंका।
एसडीएम सलेमपुर शशिभूषण के नेतृत्व में लार नगर पंचायत में छापामारी की गई। इसमें नौ दुकानदारों के यहां कुल 27 किलो 50 ग्राम पॉलिथीन जब्त कर उनसे जुर्माने के तौर पर 58 हजार रुपये वसूले गए। टीम ने श्रीप्रकाश, फजल, अफरोज, संजय कुमार, सुनील कुमार, अशफाक अहमद, सुंदर लाल, विरेन्द्र गुप्ता एवं महान शू सेंटर के यहां छापेमारी की और 27 किलो 50 ग्राम पॉलिथीन जब्त की। उधर, रामपुर कारखाना में तहसीलदार ओम प्रकाश, ईओ श्वेता सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, कानूनगो नरेंद्र कुमार व एसआई रविंद्र यादव की टीम ने नगर पंचायत स्थित दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। मेन रोड स्थित विश्वनाथ की दुकान पर 100 ग्राम पॉलिथीन पाई गई। उन पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया गया। पुराना सिनेमा हाल के पास स्थित रविंद्र जायसवाल के जनरल स्टोर की दुकान पर पांच हजार, समीम क्लॉथ स्टोर पर 10 हजार का जुर्माना लगाया। छापेमारी की सूचना मिलते ही गुदरी बाजार से लेकर मन्नूलाल चौराहे तक की दुकानें बंद हो गई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों को विरोध का भी सामना करना पड़ा। दुकानदारों का कहना था नगर पंचायत बिना प्रचार प्रसार कराए टीम से छापेमारी करवा रहा है।
विज्ञापन


--- पॉलीथिन बंद करो अभियान के तहत निकली रैली
बरहज/रामपुर कारख़ाना। शासन के निर्देश पर नगर रामपुर कारखाना नगर पंचायत में गुरुवार को पॉलिथीन बंद करो अभियान के तहत रैली निकाली गई जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष देवंती देवी व ईओ श्वेता सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे। रैली नगर के सुभाष चौक से होते हुए रामपुर मोड़, पुराना सिनेमा हॉल, गुजरी बाजार, पन्ना लाल चौराहा, मस्जिद वार्ड, जलकल वार्ड, सोना टोली, राजगद्दी वार्ड, आंबेडकर बस्ती होते हुए बाजार में पहुंची। रैली में नगर पंचायत के कर्मचारी ओम प्रकाश पटेल, सुशील यादव आदि शामिल रहे। बरहज में ईओ अवधेश सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बस स्टेशन, मुख्य चौक, रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड, पैना और थाना मार्ग स्थित ठेला व्यवसाइयों और दुकानदारों को प्लास्टिक की थैली का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया। जागरूकता अभियान में मुन्ना सिंह, जोखन राम, आनन्द सिंह, मनोज कुमार, महेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed