फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बाप ने बेटे पर किया चाकू से प्रहार, हालत गंभीर

बाप ने बेटे पर किया चाकू से प्रहार, हालत गंभीर

Tue, 05 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बाप ने बेटे पर किया चाकू से प्रहार, हालत गंभीर
रामपुर कारखाना में पिता ने पुत्र के उपर चाकू से किया हमला। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। बेटे ने अपना हिस्सा मांगा तो एक पिता ने चाकू से हमला कर दिया। जमीन बेचने के बाद पिता ने दो बेटों में रुपये बांट देने पर विवाद हो गया था। परिजन घायल को पीएचसी पर इलाज के लिए लाए, लेकिन एक भी चिकित्सक के मौजूद नहीं होने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पीएचसी पर मौजूद एएनएम ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गौतम चक मठिया गांव निवासी दया यादव 30 तीन भाइयों में सबसे छोटा हैं। बताया जा रहा है की उसके पिता ने गोरयाघाट गांव स्थित अपनी जमीन कुछ दिन पहले बेची है। आरोप है कि पिता ने जमीन बेचने से मिला सारा रकम दो बड़े भाइयों में बांट दिया और उसे फूटी कौड़ी भी नहीं दी। मंगलवार की सुबह को इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। रुपये मांगने से नाराज पिता ने अपने छोटे बेटे दया पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में दया गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल दया को डुमरी पीएचसी पर लाए, लेकिन यहां एएनएम अमृता गौंड़, चौकीदार गोपी को छोड़कर एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। जबकि एंबुलेंस चालक बिना अस्पताल से रेफर कराए देवरिया ले जाने को तैयार नहीं था। ग्रामीणों के हल्ला मचाने और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को फोन करने पर डीवी शाही ने एएनएम से घायल को सदर अस्पताल रेफर करने के लिए निर्देश दिया। 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराकर घायल को सदर अस्पताल भेजवाया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीवी शाही ने कहा कि फार्मासिस्ट की ड्यूटी थी कुछ देर के लिए बाहर चला गया था। इसी बीच मरीज वहां पहुंचा। हमको जानकारी मिली तो फौरन एंबुलेंस उपलब्ध कराकर सदर अस्पताल भेजा गया। इंस्पेक्टर विजय नारायण ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पारिवारिक विवाद का मामला है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed