फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घर में फंदा लगाकर युवती ने दी जान

घर में फंदा लगाकर युवती ने दी जान

Thu, 12 Apr 2018 11:21 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
घर में फंदा लगाकर युवती ने दी जान
crime shimla
देवरिया। सदर कोतवाली के मुंडेरा मल्ल गांव में एक युवती ने दुपट्टा से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवती के फांसी लगाने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

मुंडेरा मल्ल गांव निवासी शोभा गिरी के परिवार के लोग बृहस्पतिवार को दिन में खेत में काम करने चले गए थे। दोपहर में सपना (18 वर्ष) घर पर अकेली थी। किसी बात से नाराज चल रही सपना ने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग पहुंचे तो जानकारी हुई। परिवारवालों के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस बाबत सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि युवती ने फांसी लगाकर जान दी है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed