फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

Tue, 28 Nov 2017 11:20 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल
Accident
भाटपाररानी। खामपार गांव के पास अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गई। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई और पांच यात्री जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज एक निजी डॉक्टर के यहां हुआ। घरवालों ने बिना पीएम कराए शव का दाह संस्कार कर दिया। भिंगारी बाजार से सवारी लेकर भाटपाररानी आ रही टेंपो खामपार गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार खामपार थानाक्षेत्र के पिपरा बघेल उत्तर पट्टी गांव निवासी 25 वर्षीय उदय प्रताप सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं रामसूचित, रामप्रीत, नेहा, कस्तूरी घायल हो गईं। इनका इलाज एक निजी डॉक्टर से कराया गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही उदय के घरवाले पहुंच गए और शव लेकर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इस बाबत एसओ खामपार मिथिलेश राय ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस गई थी। लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed