फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फंदा लगाकर युवक ने दी जान

फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
फंदा लगाकर युवक ने दी जान
UP Police
सलेमपुर। मझौलीराज के टेढ़ी मोहल्ले में एक युवक ने कमरा बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़ा गया तो युवक छत की कुंडी से लटका मिला। पुलिस ने शव को कुंडी से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज के टेढ़ी मोहल्ला निवासी कैलाश का 26 वर्षीय बेटा अर्जुन मछली बेचने का काम करता था। आरोप है कि रविवार को मतदान के दौरान किसी प्रत्याशी ने उसे शराब पिला दी थी। पूरे दिन शराब के नशे में रहने के बाद शाम को जब वह घर आया तो पत्नी से विवाद हो गया। उसने घर में रखे बक्से की चाभी पत्नी से मांगी। पत्नी ने चाभी नहीं दी तो उसकी पिटाई कर दी और ताला तोड़कर उसमें से रुपये निकाल लिया। इस बात पर पत्नी से झगड़ा होने के बाद वह कमरे में गया और फाटक बंद कर साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे से आवाज नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। इस बीच मोहल्ले के लोग जुट गए और कमरे को फाटक तोड़ा गया तो अर्जुन कुंडी से लटका मिला। अर्जुन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। नौ साल की बेटी शिवांगी और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed