{"_id":"597778674f1c1bb04f8b45d2","slug":"161501001831-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं पर भारी पड़े बिजली कर्मचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेताओं पर भारी पड़े बिजली कर्मचारी
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। एक्सईएन कार्यालय पर भाजपा नेताओं और बिजली कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। बिजली विभाग की ओर से केस दर्ज होने के बाद भाजपा नेताओं में नाराजगी है। भाजपा नेता कोतवाल की शिकायत बड़े नेताओं से कर सकते हैं।
सोमवार की दोपहर में भाजपा नेता बिजली का कनेक्शन दिलाने के लिए एक्सईएन कार्यालय गए थे। भाजपा नेताओं का कहना था कि कनेक्शन के नाम पर एसडीओ और अन्य कर्मचारी अधिक रुपये की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर उन्हीं लोगों ने पिटाई भी की थी। भाजपा नेताओं ने पहले कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया था, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वहीं, एसडीओ सचिन कुमार सिन्हा ने जिला पंचायत सदस्य राजन यादव, उग्रसेन राव और दीपक के साथ आठ-दस अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की तहरीर दी थी। इस पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि एसडीओ की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट का केस दर्ज किया गया है।