फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अवैध शराब बेचने से नाराज ग्रामीणों ने थाना घेरा

अवैध शराब बेचने से नाराज ग्रामीणों ने थाना घेरा

Fri, 21 Jun 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब बेचने से नाराज ग्रामीणों ने थाना घेरा
रामपुर कारखाना क्षेत्र के हरपुर गांव में अवैध शराब की बिक्री को लेकर लोगो ने थाने में प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। स्थानीय थानाक्षेत्र के हरपुर बिंदवलिया गांव में कच्ची शराब की बिक्री को लेकर गांववाले भड़क गए। शराब बेचने वाले व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। रामपुर कारखाना पहुंचकर थाना घेर लिया। पुलिसवालों ने समझाकर मामला शांत कराया। मौके से हिरासत में ले लिए गए शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हरपुर बिंदवलिया गांव में काफी दिनों से कच्ची शराब का धंधा होता है। गांव में कुछ लोग विरोध करते हैं तो कुछ लोग दारूबाजों को प्रश्रय देते हैं। शुक्रवार की सुबह 10 बजे जब हेतिमपुर से एक व्यक्ति बाइक पर बोरे में भरकर शराब लेकर गांव पहुंचा तो शराब बेचने और खरीदने वाले पहुंच गए। यह देख गांववाले नाराज हो गए। कच्ची शराब के धंधेबाजों को घेरकर हंगामा कर दिए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने धंधे में लिप्त एक व्यक्ति को 90 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर रुपये लेकर शराब बेचवाने का आरोप लगाते हुए गांववाले थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। गांववालों का आरोप था कि शराब के साथ पकड़ा गया व्यक्ति बता रहा था कि हेतिमपुर में शराब बनता है। चौकी इंचार्ज को 30 हजार रुपये महीना, रामपुर कारखाना हल्का सिपाहियों और डायल 100 पुलिस को 10-10 हजार महीना देते हैं। इसलिए आसानी से यह धंधा हम लोग करते हैं। अगर लोग हमारी शिकायत भी करते हैं तो पुलिस नहीं पकड़ती। हरपुर गांव में प्रतिदिन चार लोगों के यहां बिक्री के लिए कच्ची दारू पहुंचाते हैं। दारूबाजों के कारण आए दिन मारपीट होती है। गांववालों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाने पर प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य घनश्याम गोंड, मुरलीधर, गंगाधर निषाद, मनोज कुमार, राम लखन निषाद, सुमित प्रसाद, रामनाथ निगम, राजेश, शिवरतन, जितेंद्र, मिठाई, रामकृपाल, अभिषेक राव, कलावती, किशोरी, पार्वती, शकुंतला, इसरावती, स्मृति सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर एसआई को भेजा गया था। धंधे में लिप्त एक व्यक्ति के शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष के बिगड़े बोल
गांववाले थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष से कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही तो थानाध्यक्ष ने पूछा कि कितने दिन से शराब बिक रही है। महिलाओं ने कहा कि 15 साल से। इस पर थानाध्यक्ष भड़क उठे और कहने लगे कि 15 साल से शराब बिक रही थी तो कोई बात नहीं थी। मैं आया हूं तो आप लोग शराब बिक्री का विरोध करने आए हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed