फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फर्जी हस्ताक्षर कर नामांतरण मामले में धोखाधड़ी केस दर्ज

फर्जी हस्ताक्षर कर नामांतरण मामले में धोखाधड़ी केस दर्ज

Fri, 21 Jun 2019 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
फर्जी हस्ताक्षर कर नामांतरण मामले में धोखाधड़ी केस दर्ज
फर्जी हस्ताक्षर मामले में धोखाधड़ी केस दर्ज
विज्ञापन


नगरपालिका प्रशासन की तहरीर पर तीन पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। नगर के जहाज घाट की सरकारी जमीन पर फर्जी तरीके से नामांतरण कराने का मामला सामने आया था। नगर पालिका प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने तत्कालीन ईओ का फर्जी हस्ताक्षर कर उक्त जमीन अपने नाम करा लिया है।

पटेल नगर स्थित जहाज घाट पर कभी व्यापार के लिए जहाजों का ठहराव होता था। व्यापार बंद होने के बाद घाट उपेक्षित हो गया। सूत्रों की मानें तो 2006 में कुछ लोगों ने कूटरचित तरीके से जमीन अपने नाम करा लिया है। हियुवा नेता जितेंद्र भारत ने तीन दिसंबर को शिकायत किया था। पत्राचार के जरिए तत्कालीन ईओ चंद्रप्रकाश सिंह ने उक्त तिथि में इससे संबंधित किसी भी प्रकार का हस्ताक्षर करने से इन्कार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि लिपिक मनोज गुप्त की तहरीर पर सरस्वती देवी पत्नी सुरेश चंद्र आजादनगर दक्षिणी, जयनगर निवासी श्रवण कुमार जबकि प्रधान लिपिक जोखन प्रसाद की तहरीर पर जहाज घाट निवासिनी मुनक्का देवी के विरुद्ध धोखाधड़ी आदि का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed