{"_id":"5d0d08f28ebc3e520f30bc70","slug":"15611353317-deoria-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबने से सगी बहनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पोखरे में डूबने से सगी बहनों की मौत
विज्ञापन
निपु की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट (देवरिया)। कुर्मीपट्टी गांव के नर्वदेश्वर चौहान की दो बेटियों नीपू (16) और शोभा (14) की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। दोनों बहनें लड़कियों के साथ पोखरे में भैंस नहलाने गई थीं। बड़ी बहन को डूबता देख छोटी उसे बचाने पहुंची, मगर दोनों डूब गईं। लड़कियों के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने दोनों के शव बाहर निकाले।
नर्वदेश्वर चौहान की दो बेटियां नीपू और शोभा गांव के दक्षिण पोखरे में गांव की अन्य लड़कियों के साथ भैंस नहलाने पहुंचीं। इसके बाद दोनों भी नहाने लगीं। मछली पालने के लिए पोखरे की गहरी खुदाई कराई गई थी। इसका अंदाजा न होने से नहाने के दौरान बड़ी बहन डूबने लगी। चीख सुनकर छोटी बहन उसे बचाने लगी। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों डूब गईं। परिवारवालों ने दोनों बहनों का अंतिम संस्कार कर दिया। एक ही चिता पर दोनों का शवदाह किया गया। नर्वदेश्वर के घर वालों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।