फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अवैध तेल के धंधे में 11 पर केस दर्ज

अवैध तेल के धंधे में 11 पर केस दर्ज

Thu, 20 Jun 2019 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
अवैध तेल के धंधे में 11 पर केस दर्ज
बैतालपुर विशुनपुरा ढाले से लगायत बढया ढाले तक पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी करने के बाद रेलवे ट्रैक पर पसरा तेल। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। अवैध तेल के कारोबार में लिप्त पाए जाने वाले 11 लोगों के खिलाफ गौरीबाजार पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बैतालपुर ब्लॉक के पूर्ति निरीक्षक अनूप शाही की तहरीर पर किया है। चार आरोपी तो कार्रवाई के दौरान ही पकड़ लिए गए थे। शेष की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर गैंगेस्टर और एनएसए की कार्रवाई की भी तैयारी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने 21 टीम बनाकर बुधवार की सुबह बैतालपुर ऑयल डिपो के आसपास के गांवों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन जिला प्रशासन पूरी तैयारी से गया था। इटवा और गुडऱी गांव से 9125 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया था। टीम को देखकर तमाम लोगों ने घर में एकत्रित तेल को नालियों में बहा दिया था। पुलिस ने अवैध तेल के धंधे में लिप्त चार लोगों को हिरासत में ले लिया था। कार्रवाई रात तक चली थी। बैतालपुर के पूर्ति निरीक्षक अनूप शाही ने 11 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर गौरीबाजार पुलिस ने रंजना देवी, रामजतन यादव, कलावती देवी, रामजतन यादव, चंद्रावती देवी, धर्मराज यादव निवासीगण इटवा, इंद्रजीत गुप्त, दीनदयाल गुप्त, पिंटू गुप्त, मीरा देवी, जितेंद्र गुप्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बुधवार को ही कार्रवाई के दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है। इस बाबत गौरीबाजार एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी की तलाश कराई जा रही है। विवेचना में इस कार्य में लिप्त अन्य लोगों का नाम भी प्रकाश में लाया जाएगा।
विज्ञापन



रेल बैगन से निकाल लिया जाता है तेल
बैतालपुर। तेल चोरी का खेल सिर्फ टैंकरों तक ही सीमित नहीं है। डिपो में पहुंचने से पहले रेलवे के बैगन से ही धंधेबाज तेल निकाल लेते हैं। बैतालपुर रेलवे स्टेशन से लेकर डिपो तक तेल से सराबोर पटरियां इसकी गवाही दे रही हैं। आरपीएफ और रेेेल कर्मियों के रहमोकरम पर तेल की चोरी करने वाले इन धंधेबाजों पर कार्रवाई होती है तो बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। बैतालपुर में स्थापित इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान आयल कार्पोरेशन के भंडारण गृह में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति मथुरा, जलपाई गुड़ी और बरौनी स्थित आयल रिफाइनरियों से रेलवे के माध्यम से होता है। वर्ष 1994 से स्थापना के साथ ही रेलवे ट्रैक का निर्माण डिपो के अंदर हुआ। डिपो में आने वाले रेलवे बैगनों को अधिकतर बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी कर ली जाती हैं। इसके बदले रेल कर्मचारियों और आरपीएफ पुलिस वालों की जेबें इतनी भर दी जाती हैं कि वह मूकदर्शक बन जाते हैं। यही नहीं जब रेलवे की बैगन डिपो के अंदर इंट्री के लिए स्टेशन से निकलती है तो डिपो के पहले विशुनपुरा ढाले से लगायत बढ़या ढाले तक गांव के कुछ लोगों भी तेल निकालने का क्रम जारी रहता है। प्रशासनिक कार्रवाई अगर यहां होती है तो बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed