{"_id":"5d0bc4068ebc3e1dfb07bb2e","slug":"15610521517-deoria-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी दामाद गिरफ्तार, गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार हत्यारोपी आजाद
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के सझवलिया गांव में पांच दिन पूर्व छत सो रही सास को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के मामले में आरोपी दामाद को पुलिस ने गुरुवार को सोनूघाट चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने रिश्तेदार के घर महराजगंज भागने की फिराक में था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सझवलिया गांव निवासी अंजुम आरा की बेटी हिना की शादी बगल के गांव मझवलिया निवासी आजाद से हुई थी। शादी के बाद से ही आजाद पत्नी को पीटता था। पुलिस के मुताबिक आजाद की गलत हरकतों का सास अंजुम आरा और पत्नी हिना विरोध करती थीं। वह इससे क्षुब्ध था। घटना के चार दिन पूर्व भी उसने हिना की पिटाई की थी, जिसके बाद अंजुम आरा ने उसे अपने पास बुला लिया था। शनिवार की रात उसने ससुराल पहुंचकर छत पर सो रही सास अंजुम आरा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने आजाद पर केस दर्ज किया था। घटना के बाद से ही वह फरार था। गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोनू घाट के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि पूछताछ में आजाद ने बताया कि सास, पत्नी मेरी हर गतिविधि पर नजर रखती थीं, इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने को ठान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।