फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रोडवेज वर्कशॉप के पीछे लगी आग, मची अफरातफरी

रोडवेज वर्कशॉप के पीछे लगी आग, मची अफरातफरी

Thu, 20 Jun 2019 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप के पीछे लगी आग, मची अफरातफरी
रोडवेज वर्कशॉप के पीछे लगी आग, अफरातफरी
विज्ञापन


आग में सड़क के किनारे रखा लाखों का सजावटी सामान जला
सफाई के लिए नगर पंचायत कमियों ने कूड़े में लगाई था आग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रोडवेज वर्कशॉप के पीछे कूड़े के ढेर में लगी आग से निकली चिंगारी ने विकराल रुप ले लिया। तेज हवा से भड़की आग से सड़क किनारे रखे मांगलिक कार्यक्रमों में स्टेज बनाने का सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।

गुरुवार को दोपहर में रोडवेज वर्कशॉप के पीछे कूड़े में नगर पालिका कर्मचारियों ने आग लगा दिया। आग फैलकर कुछ दूरी पर रखे गए संजीव जायसवाल के सजावट के सामनों में पकड़ लिया और मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई, लेकिन लोग अपने मोबाइल में वीडियो बनाने में मशगूल रहे। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड का छोटा वाहन पहुंचा और आग बुझाना शुरू किया। कुछ देर बाद बड़ा वाहन भी पहुंच गया। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। सड़क के किनारे लावारिस हालत में सजावट का सामान रखा था। आग लगने से वर्कशॉप डिपो में अफरातफरी मच गई। अंदर लगे डीजल पंप की सुरक्षा में कर्मचारी जुट गए। इस बाबत कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि आग में सजावट का सामान जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed