फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नाली विवाद में जमकर चली लाठियां 16 लोग घायल

नाली विवाद में जमकर चली लाठियां 16 लोग घायल

Wed, 12 Jun 2019 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
नाली विवाद में जमकर चली लाठियां 16 लोग घायल
फोटो समाचार...
विज्ञापन

नाली के विवाद में चटकीं लाठियां, 16 घायल
भटनी थाना क्षेत्र के सिंगही गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में बुधवार को नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से सोलह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का इलाज पीएचसी पर कराया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। अलग-अलग समुदायों का मामला होने से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस तैनात की गई है।

सिंगही गांव के रहने वाले रामनारायण राजभर और खुश मोहम्मद के परिवार के बीच एक साल से नाली विवाद है। बुधवार दोपहर आंधी पानी के बाद एक पक्ष के दरवाजे पर पानी इकट्ठा हो गया। दूसरा पक्ष नाली का पानी रोकना लगा। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष के अविनाश राजभर, रामनारायण, रामबहाल राजभर, विनोद कुमार, विकास कुमार, तारा देवी, वंदना, दुखन, उषा देवी, रामछबीला और दूसरे पक्ष के साबिरा खातून, जैबुन्निशा, कुर्बान अली, आसमा, जमीला, शाहरुख घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ भटनी ने सभी घायलों को पीएचसी भेजवाया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने बताया कि नाली विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed