फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गुरूजी का छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने वाला आडियो वायरल

गुरूजी का छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने वाला आडियो वायरल

Wed, 12 Jun 2019 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
गुरूजी का छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने वाला आडियो वायरल
गुरुजी का छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने वाला ऑडियो वायरल
विज्ञापन

42:57 मिनट के वीडियो में बार-बार छात्रा को डरा रहे गुरुजी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के एक निजी स्कूल के गुरुजी का छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने का ऑडियो वायरल हुआ है। 42:57 मिनट के ऑडियो में गुरुजी बार-बार छात्रा को डरा रहे हैं। मामला कुछ माह पहले का बताया जा रहा है।

वायरल ऑडियो में गुरुजी और 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा के बीच बातचीत हो रही है। शादीशुदा गुरुजी बताते हैं कि पत्नी से कोई ठीक संबंध नहीं है। बाहर के कमरे में सोते हैं, सुबह उठकर तैयार होकर कोचिंग और फिर स्कूल चले जाते हैं। देर रात सड़कों पर घूमते रहते हैं। छात्रा बार-बार कह रही है कि वह कुछ समझ नहीं पा रही है। जब वह प्रेम न करने की बात कहती है तो गुरुजी बाइक तेज रफ्तार से चलाकर जान देने की बात कहते हैं। डरकर छात्रा उनकी हर बात मान रही है। फेयरवेल पार्टी में उसके स्पर्श के बाद प्रेम होने की बात कहते हैं। वह कहते हैं कि क्लास में पीछे बैठने वाले छात्र उनके बहुत प्रिय हैं। उनको 11वीं में फेल नहीं होने देंगे। जान देने की बात कहकर वह उससे आई लव यू बोलवा लेते हैं। आडियो वॉयरल होने के बाद गुरुजी करतूत की चर्चा होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed