{"_id":"5d013ed9bdec22076100da09","slug":"15603627033-deoria-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की टेंडर डालने को लेकर ब्लाक में हुआ हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्षेत्र पंचायत की टेंडर डालने को लेकर ब्लाक में हुआ हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत के टेंडर को लेकर प्रमुख प्रतिनिधि-ठेकेदार आमने-सामने
ठेकेदार ने प्रमुख पुत्र पर लगाया टेंडर फाड़ने का आरोप, थाने में दी तहरीर
प्रमुख प्रतिनिधि ने आरोपों को बताया निराधार
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। क्षेत्र पंचायत के कार्यों के लिए बुधवार को टेंडर फार्म बिक्री के दौरान हंगामा हो गया। ठेकेदार और प्रमुख प्रतिनिधि के आमने-सामने हो जाने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ठेकेदार ने प्रमुख प्रतिनिधि और उनके पुत्रों पर निविदा को फाड़ने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
ब्लॉक परिसर में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए क्षेत्र पंचायत की टेंडर प्रक्रिया चल रही थी। इसमें शामिल होने आधा दर्जन ठेकेदारों ने प्रपत्र खरीदा था। दोपहर में निविदा प्रक्रिया के दौरान बालाजी ट्रेडर्स नाम से फर्म चलाने वाले क्षेत्र के मुंडेरा मिश्र के अखिलेश मिश्र टेंडर डालने पहुंचे। आरोप है कि जब अपना निविदा फार्म देने को बीडीओ से रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को मांगा तो कक्ष में मौजूद प्रमुख प्रतिनिधि और उनके पुत्रों ने हाथ से टेंडर और 20 हजार रुपये का एफडीआर छीन लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि निविदा प्रपत्र डालने के लिए न तो बॉक्स रखा गया था और न ही उचित प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। बीडीओ के सामने ही प्रमुख पुत्रों ने प्रपत्र फाड़ दिया। शाम को थाने पहुंचे ठेकेदार अखिलेश मिश्र ने प्रमुख प्रतिनिधि और उनके पुत्रों के खिलाफ तहरीर दी।
प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया आरोपों को निराधार
प्रमुख प्रतिनिधि राजाराम चौहान ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान निविदा प्रपत्र फाड़ने का आरोप मनगढ़ंत है। एक फर्म के ब्लैक लिस्टेड होने के बावजूद ठेकेदार के टेंडर डालने की कोशिश में हंगामा हुआ है। मैं मौके पर मौजूद नहीं था। वहीं, बीडीओ ओपी प्रजापति की मानें तो निविदा डालने के दौरान एक व्यक्ति ने एक ठेकेदार का फार्म फाड़ दिया। ब्लॉक का चार्ज लिए कुछ ही दिन हुए है, इसके चलते प्रपत्र फाड़ने वाले को पहचान नहीं पाया। निविदा प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। अब बाद में यह कराई जाएगी।