{"_id":"5d013ed6bdec220758762ba1","slug":"15603627005-deoria-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिजा त्रिपाठी के बेटे प्रदीप जेल से रिहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गिरिजा त्रिपाठी के बेटे प्रदीप जेल से रिहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया बालिका गृह कांड...
गिरिजा त्रिपाठी का बेटा प्रदीप जेल से रिहा
18 नवंबर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल
हाईकोर्ट ने एक जून को प्रदीप त्रिपाठी को दिया था जमानत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बालिका गृह कांड में जेल में बंद गिरिजा त्रिपाठी का बेटा प्रदीप देर शाम जेल से रिहा हो गया। जिला जेल में परवाना पहुंचने के बाद उसे रिहा किया गया। एक जून को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। इस मामले में पुलिस ने संचालिका, अधीक्षिका समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
स्टेशन रोड स्थित बालिका गृह पर कोतवाली पुलिस ने पांच अगस्त की रात छापेमारी की थी। पुलिस टीम ने 23 बालिकाओं और संवासिनियों को मुक्त कराया। संस्था की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, उनके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। 10 अगस्त को कंचनलता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एसआईटी की जांच में कई अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए। एक अक्तूबर को बालिका गृह कांड में डॉ. योगेंद्र दुबे, गिरिजा के दामाद संजीव त्रिपाठी, इंद्रहास और हयात अफरोज को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 18 नवंबर को प्रदीप त्रिपाठी को गिरफ्तार किया। सीजेएम न्यायालय से जमानती प्रार्थना पत्र खारिज होने के बाद आरोपी ने एडीजे कोर्ट में गुहार लगाई, लेकिन जमानत नहीं मिली। प्रदीप ने प्रयागराज हाईकोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जज ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद एक जून को प्रदीप को जमानत दे दी। जमानतदारों के पुलिस सत्यापन के बाद परवाना पहुंचने पर जेल प्रशासन ने प्रदीप त्रिपाठी को रिहा कर दिया। इसके पूर्व संजीव और चंद्रहास को जेल से रिहा किया गया है।
मुंबई के लिए निकला व्यक्ति बेहोश मिला
देवरिया। मुंबई जाने के लिए घर से निकला युवक दो दिनों बाद बेहोशी की हालत में न्यू कॉलोनी में मिला। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की जेब से मिले मोबाइल नंबरों पर फोन कर सूचना परिवारवालों को दी गई तो उसकी पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मुकेश पांडेय (40) के रूप में हुई। सूचना पर पत्नी रंजना जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
कोचिग से लौट रहे छात्र को पीटा
देवरिया। कोचिंग पढ़ कर घर जा रहे छात्र की कुछ युवकों ने घेर कर पिटाई कर दी। परिवारवालों ने घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी सैकुल अंसारी कक्षा (12) का छात्र है। शहर में एक कोचिंग सेंटर में पढ़कर वापस घर जा रहा था। तभी कुछ युवक रास्ते में उसे घेर कर मारपीट कर घायल कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पतोहू पर चोरी का आरोप, केस दर्ज
देवरिया। ससुर ने अपने बहू पर घर के जेवरात और रुपये चुराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सिविल लाइंस रोड के रहने वाले सत्येन्द्र नाथ तिवारी पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बहू घर में विवाद करने के बाद सभी गहने, नकदी और कीमती सामान चुरा ले गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।